Blog Archive

तेरा नाम क्या है बालक

बाबा :- तुझे क्या चाहिए ??
लड़का :- खूबसूरत लड़की !!!!
बाबा :- अगर तू हिन्दू है तो तुझे सोनाक्षी दूंगा !!!
मुस्लिम है तो कटरीना दूंगा !!!!!

सिख है तो अनुष्का दूंगा !!!!!
और क्रिस्चियन है तो जेनेलिया !!!!!!
बोल तेरा नाम क्या है बालक ???
लड़का :- " मोहम्मद विजय सिंह फर्नान्डीस"
बाबा :- अपने चेले से :-
"मायावती दे दे साले को ज्यादा ही होशियारी दिखा रहा है ''😆😆😆😆😆😝😝😝😝😃😃
      
Loading...

सबसे तेज क्या होता है

एक बार कक्षा छठी में चार बालकों को परीक्षा मे समान अंक मिले, अब प्रश्न खडा हुआ कि किसे प्रथम रैंक दिया जाये।
स्कूल प्रबन्धन ने तय किया कि प्राचार्य चारों से एक सवाल पूछेंगे, जो बच्चा उसका सबसे सटीक जवाब देगा उसे प्रथम घोषित किया जायेगा।
चारों बच्चे हाजिर हुए, प्राचार्य ने सवाल पूछा -
दुनिया में सबसे तेज क्या होता है ?
पहले बच्चे ने कहा,
मुझे लगता है -" विचार "सबसे तेज होता है,
क्योंकि दिमाग में कोई भी विचार तेजी से आता है, इससे तेज कोई नहीं।

प्राचार्य ने कहा - ठीक है, बिलकुल सही जवाब है।
दूसरे बच्चे ने कहा, मुझे लगता है -
" पलक झपकना "सबसे तेज होता है, हमें पता भी नहीं चलता और पलकें झपक जाती हैं और अक्सर कहा जाता है, "पलक झपकते"कार्य हो गया।
प्राचार्य बोले - बहुत खूब, बच्चे दिमाग लगा रहे हैं।
तीसरे बच्चे ने कहा -
" बिजली ", क्योंकि मेरे यहाँ गैरेज, जो कि सौ फ़ुट दूर है, में जब बत्ती जलानी होती है, हम घर में एक बटन दबाते हैं, और तत्काल वहाँ रोशनी हो जाती है,तो मुझे लगता है बिजली सबसे तेज होती है

अब बारी आई चौथे बच्चे की ।
सभी लोग ध्यान से सुन रहे थे,
क्योंकि लगभग सभी तेज बातों का उल्लेख तीनो बच्चे पहले ही कर चुके थे।
चौथे बच्चे ने कहा - सबसे तेज होते हैं "दस्त "
सभी चौंके
प्राचार्य ने कहा - साबित करो कैसे ?
बच्चा बोला, कल मुझे दस्त हो गए थे, रात के दो बजे की बात है,
जब तक कि मैं कुछ "विचार" कर पाता, या "पलक झपकाता" या कि "बिजली" का स्विच दबाता दस्त अपना " काम " कर चुका था ।
कहने की जरूरत नहीं कि इस असाधारण सोच वाले बालक को ही प्रथम घोषित किया गया।
दुनिया आज इस तेजस्वी बालक को अरविंद केजरीवाल के नाम से जानती है।😂😄

      
Loading...

गुल्लू और उल्लू

Scroll down to Read in English Font
एक लड़का अपनी पड़ोस की आंटी को घर छोड़ने गया।
घर पंहुचने पर
आंटी :- " बेटा रात बहुत हो गयी है तू अन्दर गुल्लू के साथ उसके कमरे में सो जा "
लड़का :-" नहीं आंटी में यही सोफ़े पर सो जाउंगा "
लड़का वही सोफ़े पर सो गया।


सुबह एक बहुत ही सुन्दर लड़की चाय लेकर आयी
लड़के ने पूछा "आप कौन ?"
लड़की :- " मै गुल्लू ,और आप कौन ?"
लड़का :- "मै साला उल्लू
😝😝😝

      

Ek ladka apni pados ki aunty ko ghar chhodne gaya. Ghar pahuchane par
Aunty :- "beṭa raat bahut ho gayi hai tu andar gullu ke sath uske kamre mein so jaa "
Ladka :-"nahin aunty main yahin soffe par so jayunga "
Ladka wahi soffe par so gaya. Subah ek bahut hi sundar ladki chai lekar aayi

Ladke ne poochha "aap kaun ?"
Ladki :- "main gulloo ,aur aap kaun?"
Ladka :- "main sala ullu😝😝😝
Loading...

धर्मराज से पंगा

स्वर्ग के दरवाजे पर दस्तक हुई तो धर्मराज ने जाकर दरवाजा खोला।
उन्होंने बाहर झाँका तो एक मानव को सामने खड़ा पाया।
धर्मराज ने कुछ बोलने के लिए मुंह खोला ही था
कि वो एकाएक गायब हो गया।

धर्मराज ने कंधे उचकाए और फाटक बंद कर लिया।
तत्काल फिर दस्तक हुई।
उन्होंने फिर दरवाजा खोला,
उसी मानव को फिर सामने मौजूद पाया,
लेकिन वो फिर गायब हो गया।
ऐसा तीन चार बार हुआ तो धर्मराज धीरज खो बैठे।

वो बोले.."क्या बात है भाई, तू मेरे से पंगा ले रहा है?"
मानव बोला: अरे नहीं बॉस.....
.
दरअसल मैं ''वेंटीलेटर'' पर हूँ।
😁😁😭😂😂😁😂😭

      
Loading...

दांत में कीड़ा

Scroll down to Read in English Font
एक बार युग परुष श्री केजरीवाल जी dentist के पास गए।
#केजरीवाल - Doctor साहब...मुझे लगता है कि मेरे दांत में कीड़ा है !

Doctor - बीमारी तो सही पकड़ी है आपने,


बस जगह गलत बता रहे हो।😜 😜 😜

      
Loading...
Ek baar yug purush shree kejriwal ji dentist ke pass gaye.
#kejriwal - doctor saahab... Mujhe lagta hai
ki mere daant mein kida hai !
Doctor - bimaari to sahi pakdi hai aapne,

bas jagah galat bata rahe ho.😜 😜 😜

भारतीय आर्मी

एक बार भारत पाकिस्तान में झगडा हो गया तो बीच में एक दीवार बना दी गयी !
भारतीय आर्मी वाले बोर हो गए तो सोचा चलो आज पाकिस्तानियोँ की क्लास लेते हैँ.
तो एक भारतीय सैनिक पप्पू ने दीवार पर चढ़ के आवाज़
लगाई : "अफरीदी कौन है ?"
पाकिस्तानी: "मैं"


पप्पू ने उसे तुरन्त गोली मार दी"
अगले दिन फिर से पप्पू ने आवाज़ लगाई :"हाफ़िज़ कौन है ?"
पाकिस्तानी :"मैं"
पप्पू ने उसे भी गोली मार दी"
ऐसे चार पाँच दिन तक चला तो पाकिस्तान वाले
बोले की इज्ज़त की वाट लग गयी है
कुछ तो करना पडेगा!!
अगले दिन....
पाकिस्तानी दीवार पर चढ कर चिल्लाया: "पप्पू कौन है ?"
भारतीयों में से कोई नहीं बोला.


पाकिस्तानियों ने कई दिनों तक ऐसे आवाज़
लगाई पर भारतीयों ने कोई जवाब नहीं दिया..
तो हार कर पाकिस्तानी चुप होकर बैठ गए.
अगले दिन दीवार पर चढकर पप्पू चिल्लाया: "पप्पू
को कौन बुला रहा था..?"
पाकिस्तानी :"मैं"
पप्पू ने उसे भी गोली से उडा दिया

      
Loading...

सुन्दर महिला बस में

पति-पत्नी एक भीड़ भरी बस में यात्रा कर रहे थे,
पतिदेव एक सुन्दर महिला से बस में सटकर खड़े
हुए थे ...
स्वाभाविक रूप में, यह देखकर पत्नी जल रही थी !
अचानक वह महिला घूमी और आदमी के गाल पर
एक जोरदार तमाचा मारा !

''यह लो, पराई महिला को चिकोटी काटने का मजा!''
बस से उतरकर पति पत्नी को सफाई देने लगा कि उसने चिकोटी नहीं काटी थी।
पत्नी अर्थपूर्ण नज़रों से देखते हुए मुस्कुराकर बोली ....
'' सिर्फ, मुझे मालूम है! और चिपको ??? चिकोटी मैनें ही काटी थी।
😜😂😜😂😜😂

      
Loading...