Blog Archive

गर्लफ्रेंड है मेरी

एक अधेड़ बिजनेसमैन अपनी पत्नी के साथ फाईवस्टार होटल के रेस्टोरेंट में डिनर कर रहा था ....!

तभी एक बीस-बाईस साल की माडर्न लड़की टाईट मिनिस्कर्ट और छोटा सा टाॅप पहने मटकते हुए आई और झुककर पति को लंबा kiss करने के बाद ' बाद में मिलते हैं ' कहकर मटकते हुए चली गई ..!

हकबकाई पत्नी लाल-पीते होते हुए फुँफकारी :- " कौन थी वो...? "

पति :- ( ईत्मिनान से ) :- " अरे वो.....ऐसे ही.....!
गर्लफ्रेंड है मेरी...! "

पत्नी :- " क्या कहा.... गर्लफ्रेंड ....? मुझे अभी, इसी वक्त तलाक चाहिए...!"

पति :- " ठीक है...कोई प्राबलम नहीं! पर सोच लो....! तुम्हें गुजारा-भत्ता तो मिल जाएगा
पर.......वो साल में दो बार दुबई माल में शापिंग, दो बार क्रूज़ में सिंगापुर- बैंकाक की सैर, गैराज में रखी मर्सीडीज़, वो मँहगे क्लबों की तुम्हारी किटी पार्टी.....! इन सब से वंचित होना पड़ेगा...! "

पत्नी सोच में पड़ गई ...!

तभी एक परिचित बिजनेसमैन अपने से आधी उम्र की जवान महिला के साथ रेस्टोरेंट में प्रवेश किया ...!

पत्नी :- " अरे....? ये मिस्टर कपूर के साथ वो लेडी कौन है....? "

पति पलटकर उस ओर देखा , फिर लापरवाही से बोला :- "वो....! वो उसकी गर्लफ्रेंड है..!"

पत्नी कुछ देर सोचती रही ...
फिर बोली :-
"अपनी वाली ज्यादा सुंदर है...! है न...? "😜😜

      

No comments:

Post a Comment