Blog Archive

चाँद सा चेहरा

लड़की: एक बात सुनो तुम मेरे लिए क्या कर सकते हो?
लड़का: जो तुम कहो डार्लिंग।
लड़की: क्या चाँद ला सकते हो?
लड़का गया और कुछ चीज छिपा कर लाया और लड़की से कहा आँखे बंद करो।
और वो चीज़ लड़की के हाथो में दी। फिर लड़की से आँखे खोलने को कहा।
लड़की की आँखों में आंसू थे।


क्योकि उसकी हाथो में एक आइना था जिसमे उस लड़की का चेहरा नज़र आ रहा था।
लड़की: तुम मुझे चाँद सा समझते हो?
लड़का बोला: “नहीं मैं तो तुझे सिर्फ ये समझा रहा था…!!
जिस मुँह से चाँद मांग रही हैं वो थोबड़ा कभी आईने में भी देखा है या नहीं?”

      

पांच शादियां

5 साल के लड़के ने एक राजा की कहानी पढ़ी जिसकी पांच रानिया थी।
उसने अपनी माँ से कहा मुझे भी पांच शादियां करनी है
एक खाना बनाएगी
एक मुझे गाना सुनाएगी
एक घर का ध्यान रखेगी
एक मुझे नहलायेगी....
इतने में मां बोली और एक तुझे सुलायेगी .....?

बेटा बडी़ मासूमियत से बोला नहीं माँ
मैं उनके पास नहीं
मैं तो आपके पास ही सोऊंगा
माँ की आँखों में आंसू....
जुग जुग जिए मेरा लाल....
लेकिन बेटा वो पांचो किसके साथ सोयेगी?

वो पापा के पास सो जाएंगी .....
इस बार पापा की आँखों में आँसू थे
जुग जुग जिए मेरा लाल.

      
Loading...

गाली की परिभाषा

प्रोफेसर ने हिंदी क्लास मैं पुछा -
गाली की परिभाषा बताओ ...
स्टूडेंट बोला - अत्यधिक क्रोध आने पर शारीरिक
रूप से हिंसा न करते हुए, मौखिक रूप से की गयी हिंसात्मक कार्यवाही के लिए चुने गए शब्दों का समूह ,

जिसके उच्चारण के पश्चात मन को असीम शांति का अनुभव होता हैं, उसे

हम गाली कहते हैं !!
प्रोफेसर बोले - आपके चरण कहाँ हैं प्रभु

      
Loading...

शादी शुदा आदमी से पूछा गया सवाल

एक शादी शुदा आदमी से पूछा गया सवाल...
"यदि आपकी सास और आप की पत्नी...
एक साथ बाघ के पिंजरे में गिर जाएं...
तो आप किसे बचाएंगे...??"
वो आदमी जोर से हंसा...
हंसते-हंसते लोटपोट हो गया और बोला...


"यह भी कोई पुछने की बात है...??
मैं यकीनन बाघ को बचाऊँगा...
आखिर दुनिया में बाघ बचे ही कितने हैं....."😜😜😜😜😜

      
Loading...

बहुत होशियार हो गया है

बाप- बेटा, गिनती सीख गए हो ?
बेटा- हाँ पापा !
बाप- तो बताओ 1, 2, 3, 4 के बाद क्या आता है ?
बेटा- 5, 6

बाप- शाबाश! और 5, 6 के बाद..?

बेटा- 7, 8, 9, 10
बाप- शाबाश ! शाबाश ! बहुत होशियार हो गया है तू तो..और बताओ बेटा 10 के बाद क्या आता है ?
बेटा- गुलाम.. बेगम.. बादशाह..!!!

      
Loading...

कानून की किताब

वकील :- माई लार्ड
कानून की किताब के पेज नंबर 15 के मुताबिक
मेरे मुवक्किल को बा-इज्जत बरी किया जाये।
जज: “किताब पेश की जाये।”
किताब पेश की गयी,
जज ने पेज नंबर 15 खोला तो उसमें 1000 के 10 नोट थे।


जज मुस्कुराते हुए बोला:-
“बहुत खूब!!!! इस तरह के 2 सबूत और पेश किये जाये।””😜😆😜😆😜😆😜

      
Loading...

गला खराब

Scroll down to Read in English Font
किस्मत कभी भी मेहरबान हो सकती है..😝
एक आदमी का गला खराब था, वो रात 3 बजे डॉक्टर के घर गया..
दर्द की वजह से बहुत आहिस्ता से बोला :
डॉक्टर साहब घर पर है ???

डॉक्टर की बीवी उस से भी आहिस्ता से बोली :
नही है, आ जाओ!!😜😜😜😜😜😜😜

Host your website with iPage!
      
Kismat kabhi bhi meharaban ho sakti hai..😝
Ek aadmi ka gala kharab tha,
vo raat 3 baje ḍoctor ke ghar gaya.. 
Dard ki vajah se bahut aahista se bola :
ḍoctor sahab ghar par hai ???

Loading...

Doctor ki biwi usse bhi aahista se boli :
nahi hai, aa jao!!😜😜😜😜😜😜😜